क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूरा शहर भक्ति में लीन नजर आया। लगातार दसवें वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।कार्यक्रम के पहले दिन 501 माताओं, बहनों और भक्तों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा महापाठ किया गया। इसके साथ ही 5100 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुधीर व्यास के जगराते में झूमे हजारों भक्त दूसरे दिन विश्व प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास के जगराता कार्यक्रम ने माहौल को पूरी तरह राममय बना दिया। उनके लोकप्रिय भजनों पर हजारों भक्त झूमते नजर आए और भक्ति रस में डूब गए।पं. सुधीर व्यास ने कार्यक्रम के अंत में शहर के श्रद्धालुओं और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों की श्रद्धा और भक्ति अद्भुत है।इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में फिर से बिलासपुर आने की इच्छा भी जताई। - मनोज राज 05 अप्रैल 2026