क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम ने एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन सीईडब्ल्यूआरएल रेल कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने जुनाडी कनेक्टिविटी यार्ड, टेक-ऑफ यार्ड, दीपका माइंस और ब्रिज नंबर-23 सहित प्रमुख स्थलों का दौरा किया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, जिस पर चेयरमैन ने समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। गेवरा खदान में निर्माणाधीन साइलो का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए टर्फिंग के माध्यम से हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए। इससे पहले गेवरा हाउस में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। - मनोज राज/05 अप्रैल 2026