क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


- बिल्डर और कारोबारी दोस्त को पुलिस ने दी क्लीन चिट भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के बागसेवनियां थाना क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले से नौकरी की तलाश में आई नाबालिग किशेारी से दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिये गये दो संदेहियों को क्लीन चिट दे दी है। मामले की जॉच के लिये पुलिस ने संदेही बिल्डर और उसके कारोबारी दोस्त का पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों से आमना-सामना कराया था। इसके लिये थाना पुलिस ने जेल में बंद सभी चार आरोपियों मोनिका इंदौरकर पिता शिवचरण इंदौरकर (26), रेणुका बुनकर पिता दशरथ बुनकर (24), निखिल सिंह कछवाहा पिता सूर्यभान सिंह कछवाहा (32), अतुल मेडेकर पिता भोजराज मेडेकर (30) से दोबारा पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया था। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार विदिशा के बिल्डर और उसके कारोबारी दोस्त ने पुलिस को बताया की वह पूर्व में गिरफ्तार मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर को जानते हैं। इन दोनों से उनकी पहचान पब में हुई थी। जिसके बाद उनकी पहचान हो गई और फोन पर बातचीत और कभी-कभी मुलाकातें भी होने लगी थी। घटना वाले दिन मोनिका इंदौरकर का फोन आने पर बिल्डर अपने कारोबारी दोस्त को लेकर विद्या नगर में स्थित उसके फ्लैट पर आया था। मोनिका और उसकी सहेली रेणुका से उस दिन सिर्फ बातचीत हुई थी। वह शराब पीने लगी तो वह दोस्त के साथ वहॉ से निकल गया था। इस दौरान बिल्डर ने अपने दूसरे जगह पर होने की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए। इस दौरान हुई पूछताछ में साफ हुआ कि बिल्डर और उसका कारोबारी दोस्त आरोपियों के घर घटना वाले दिन आए थे। लेकिन, उनके जाने के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने फुटेज के साथ ही उसके दूसरे स्थान पर होने संबधी अन्य बिदुंओ की भी जॉच की। इन तथ्यों के आधार पर एक रिपोर्ट बनाकर डीसीपी जोन-2 कार्यालय को क्लीनचिट देते हुए सौंपी गई है। वहीं चारो आरोपियो का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया वहां से बागसेवनिया थाना पुलिस ने एक बार फिर दो मुख्य अरोपियो रेणुका बुनकर और ज्यादती करने वाले आरोपी निखिल सिंह कछवाहा को अन्य बिंदुओ पर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया है। - यह था मामला पुलिस के अनुसार 17 साल की नाबालिग छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है, बड़ी बहन एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। आरोपी युवती मोनिका उसकी दोस्त है। स्कूली पढ़ाई के बाद नाबालिग को कॉलेज में एडमिशन लेना था, इसके लिये उसकी बड़ी बहन ने उसकी बातचीत भोपाल के बागसेवनियां इलाके में रहने वाली मोनिका से कराई। बड़ी बहन की सहेली होने के कारण किशोरी की भी उससे बातचीत होती थी। मोनिका ने उसे बायपास स्थित निजी कॉलेज में एडमिशन दिलाने की बात कही। साथ ही भोपाल में प्राइवेट नौकरी दिलाने को कहा। किशोरी 18 मार्च को पंचवेली ट्रेन से छिंदवाड़ा से भोपाल पहुंची, यहॉ मोनिका उसे अपने फ्लैट पर ले गई, और वहॉ मौजूद रेणुका से मिलवाया। 18 मार्च की रात वह मोनिका के रूम पर रुकी थी। इसी बीच वहां मोनिका और रेणुका के दोस्त एक अन्य युवक के साथ पहुंचे। फ्लैट पर पार्टी रखी गई। सभी ने मिलकर शराब पी और नाबालिग को भी जबरन शराब पिलाई। नाबालिग का आरोप है, की मोनिका और रेणुका के दोस्त निखिल सिंह और अतुल मेडकर के साथ पहुंचे एक अन्य युवक ने शराब के नशे में उससे दुष्कर्म किया था। डरी-सहमी होने के कारण अगले ही दिन वह छिंदवाड़ा चली गई। वहां से 27 मार्च को भोपाल आकर बागसेवनियां पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। - चारो आरोपियो को किया गिरफ्तार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला कायम कर मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर को गिरफ्तार किया। बाद में उनके बयानो के आधार पर पुलिस ने किशोरी के साथ ज्यादती करने वाले निखिल सिंह कछवाहा, अतुल मेडेकर को भी 29 मार्च की दोपहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। निखिल सिंह कछवाहा और अतुल मेडेकर मूलतः बालाघाट जिले के रहने वाले हैं। वह भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में किराए से रहते हैं। दोनों बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर मूलतः छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है, और बागसेवनिया स्थित विद्या नगर मल्टी में किराए से रहती है। । जुनेद / 5 अप्रैल