क्षेत्रीय
05-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों ने एक और युवक को अपना शिकार बना लिया। रेबीज संक्रमण के कारण 25 साल युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। युवक को अज्ञात व्यति जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले गया था। वहां से उसे हजार बिस्तर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, जहां बीते रोज उसकी मौत हो गई। मुरार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। जिला अस्पताल को ओपीडी में 1 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति एक मरीज जिसका नाम गोलू तथा उम्र 25 वर्ष है उसे लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों ने गोलू की हालत देखी तो उसे इलाज के लिए एक हजार बिस्तर अस्पताल में रेफर कर दिया। 3 दिन के इलाज के बाद गोलू को जेएएच में मौत हो गई। मुरार पुलिस के हाथ जयारोग्य अस्पताल की इलाज की जानकारी व मौत का कारण लिखी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में लिखा है कि मरीज को मौत रेबीज संक्रमण के कारण होना लग रही है। अस्पताल से इलाज की रिपोर्ट हाथ में आते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।