क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की 119वीं जयंती के अवसर पर भारतीय दलित वर्ग संघ द्वारा फूलबाग स्थित समता पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने समता पार्क में स्थापित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। जयंती कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, सुधीर मंडेलिया, अवधेश कौरव, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, हरेन्द्र गुर्जर, महेश धनोलिया, जसवंत शेजवार, केदार बरहादिया, कुलदीप मगरैया, प्रमोद खरे, ब्लॉक अध्यक्ष महेष धनोलिया, संदीप यादव, विनोद कुमार जेन, अनुप शिवहरे, नवीन भदकारिया, संजीव दीक्षित आदि उपस्थित थे।