क्षेत्रीय
05-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरूप चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक 4, हजीरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 में वार्ड कांग्रेस कमेटियों का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना एवं प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है। श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के आमजन, गरीब, किसान, मजदूर एवं युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान नवगठित वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने एवं आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वार्ड स्तर पर सक्रिय एवं संगठित टीम ही पार्टी को आगामी चुनावों में सफलता दिलाने का आधार बनेगी। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया, अशोक प्रेमी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पालरिया, मंडल अध्यक्ष नरेश लोधी, पार्षद प्रत्याशी गजेंद्र आर्य, पार्षद धर्मेंद्र वर्मा, रामसहाय तोमर, सुनील गुप्ता, शुभम सजरिया सहित वार्ड के अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।