रायपुर (ईएमएस)। राजधानी रायपुर में शनिवार की रात को रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के 8 स्थानों पर चार घंटे के भीतर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 121 चालकों पर मामला दर्ज किया। अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। पुलिस के अनुसार, 2026 में एमवी एक्ट की धारा 185 (शराब के नशे में वाहन चलाना) के तहत कुल मामले 1,724 तक पहुंच गए हैं, जो 2025 में दर्ज किए गए 1,537 मामलों से अधिक हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों की जान बचाना है। पुलिस ने जनता से शराब पीकर वाहन ना चलने, यदि नशे की हालत में हैं तो कैब या परिवार की मदद लेने, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने की अपील की है। सत्यप्रकाश /चंद्राकर/5 अप्रैल 2026