भोपाल (ईएमएस)। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी विद्युत वितरण कंपनियों के प्रबंध संचालकों एवं मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ओलावृष्टि और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं में विद्युत अवरोध होने पर प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तुरंत कारण सहित मैसेज कर सूचित करें। साथ ही उन्हें यह भी सूचित करें कि कितने समय में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। तोमर ने कहा है कि सामान्य दिनों की तुलना में प्राकृतिक आपदाओं के समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उल्लेखनीय की गत दिनों ग्वालियर एवं बैतूल में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से विद्युत प्रवाह बाधित हुआ था। हरि प्रसाद पाल / 05 अप्रैल, 2026