फिरोजाबाद(ईएमएस) महर्षि परशुराम शोभायात्रा -2026 को लेकर जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) द्वारा होटल शिवम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें, महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास व सादगी के साथ विधी विधान से निकाली जाएगी। महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट एवं महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा 2026 के अध्यक्ष पंडित सुनील वशिष्ठ, संयोजक पंडित लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि, शोभायात्रा 24 मई, रविवार को सांय 3 बजे राजा दाल मील रसूलपुर से प्रारम्भ होकर नालबंद चौराहा, मंदिर श्री राधा कृष्ण जी महाराज, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल टॉकीज चौराहा बड़ा डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान स्थित महर्षि भगवान परशुराम शिविर पर पहुंचकर संपन्न होगी। जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक झांकियां, काली अखाड़े, ऊंट, घोड़े आदि शामिल होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान शोभायात्रा अध्यक्ष एवं संयोजक द्वारा महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा 2026 कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें, सुनील वशिष्ठ को अध्यक्ष, लक्ष्मण तिवारी को संयोजक, मधुरिमा वशिष्ठ, शिवनाथ शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, अनुराग बित्थरिया, डॉक्टर शिरीष शर्मा, रमा शर्मा एवं शैलेश मिश्रा को उपाध्यक्ष, शैलेंद्र तिवारी, डॉ.गौरव दीक्षित, बसंत उपाध्याय एवं सरोज शर्मा को सहसंयोजक, डॉ. दुर्गेश भटेले को शोभायात्रा प्रभारी अतुल शर्मा/ विकास दुबे को कोषाध्यक्ष, कन्हैया शर्मा, नेहा दुबे, जितेंद्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा टैनी, नवीन शर्मा, लवली मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा एवं अंबिका पांडे को महासचिव और बालगोविंद शर्मा, आशीष दीक्षित, कुशाग्र शर्मा, कृष्णकांत वशिष्ठ, अश्विनी शर्मा, अनुराग उपाध्याय, अभिमन्यु शर्मा एवं धार्मिक शर्मा को सचिव पद के दायित्व सौंपे गए। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से वर्ष 2025 परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष तरुण उपाध्याय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी सहित सरोज शर्मा, बसंत उपाध्याय, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष गुड्डा पहलवान, कमलकांत मालीवाल व अन्य उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। ईएमएस