पटना, (ईएमएस)। राजद व्यवसायक प्रकोष्ठ के द्वारा पटना स्थित राजद के कार्यालय के बोर्ड रूम में बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि वैष्य समाज ने जिस प्रकार एकजुट होकर राजद का सहयोग किए हैं वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि वैष्य रत्न दानवीर भामाषाह की जयन्ती राजद धुमधाम से एवं व्यापक स्तर पर मनाएगा, जिसमें व्यवसायक प्रकोष्ठ के द्वारा प्रत्येक जिला से भागीदारी सुनिष्चित किया जाएगा। बैठक में राजद के प्रदेष महासचिव डॉ.पे्रम कुमार गुप्ता, पूर्व राजद प्रत्याषी हाकीम प्रसाद, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में ई0 षिवनन्दन साहू, लक्ष्मण साव, राम प्रसाद गुप्ता, अमरजीत जायसवाल, प्रो0 अमर कान्त प्रसाद एवं प्रो0 अमित कुमार प्रमुख थे। संतोष झा-०५ अप्रैल/२०२६/ईएमएस