धार (ईएमएस)। गर्मी का मौसम हर आयु वर्ग के लिए बड़ी चुनोती का विषय है। वृद्धजनों को प्यास ना लगने पर भी ज्यादा पानी पीना चाहिए। मैदा, शक्कर, चावल व गेंहू की रोटी का प्रयोग कम करने फल व सलाद का ज्यादा उपयोग स्वस्थ्य तन व मन दोनों में उपयोगी है। हाथों में झुनझुनी, ऐंठन, विटामिन बी12 व प्रोटीन की कमी से हो सकता है। जांच करवाकर ही उपचार ले। सोशल मीडिया से सतर्क रहें तथा फिसलने गिरने से बचे। यहां आकर बहुत लगा। ये विचार एमएस आर्थों डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने वृद्धजनों की जांच उपरांत व्यक्त किए। शिविर जांच कार्य में सुभाष बौरासी व विशाल निनामा का सराहनीय योगदान रहा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभार्थी रामेश्वर सोनी, नरवर सिंह ठाकुर व भगवंत सिंह जाट ने यात्रा अनुभव व पंजीयन जानकारी साझा की। अतिथि स्वागत केशव सिंह पांणौ ने किया। संचालन प्रकल्प संयोजक दुर्गेश नागर ने किया। आभार भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने माना। पौष्टिक आहार में जीजामाता महिला मंडल प्रभारी मीनाक्षी लहरे ने मोरधान की खीर का वितरण किया जो बहुत पसंद किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी। ईएमएस / 05/04/2026