ग्वालियर ( ईएमएस ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देष पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 04.04.2026 को पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि गड्डा वाला मौहल्ला माणिक की गोठ में रौनक बाथम अपने मकान के अन्दर सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देष पर थाना कम्पू एवं थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में मुखबिर की उक्त सूचना पर पुलिस टीम गड्डा बाला मौहल्ला माणिक की गोठ में रौनक बाथम के मकान पर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु पहुंची तो और दविश दी गई तो मौके पर कई लोगों को 01 रुपये के बदले 80 रुपये का प्रलोभन देकर रौनक बाथम अपने घर पर सट्टा खिला रहा था तथा मौके पर रौनक बाथम अपने यूपीआई पेटीएम द्वारा पैमेंट लेकर सट्टे की पर्ची काट रहा था। पुलिस टीम द्वारा सट्टा खिला रहे रौनक बाथम व सट्टा खेलने वाले लोगों को घेरकर पकड़ा और उनसे नाम पता पूछा तो 1. मुकेश पुत्र रामबाबू रघुवंशी उम्र 45 साल नि0 नाका चन्द्रबदनी, ग्वालियर 2. संत कुमार पुत्र आशाराम औझा उम्र 45 साल नि. बारह बीधा गिरबाई 3. विजय पुत्र लक्ष्मण मराठा पुत्र उम्र 49 साल नि0 फर्श वाली गली गुडा, माधौगंज 4. कमल किशोर पुत्र देवीलाल उम्र 39 बर्ष नि. तिघरा रोड़ बंजरग कॉलोनी 5. रौनक बाथम पुत्र सुरेश बाथम उम्र 26 बर्ष नि0 माणिक की गोठ 6. अरमान पुत्र अल्लादीन आयु 35 साल नि0 ग्राम बरा थाना पुरानी छावनी ग्वालियर, 7. आकाश शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा आयु 33 साल नि0 गुढा गुढी का नाका, कम्पू ग्वालियर, 8. हेमंत पुत्र रामकिशन आयु 42 साल निवासी ईदगाह थाना कम्पू जिला ग्वालियर 9. सुरेश पुत्र अयोध्या प्रसाद आयु 45 साल निवासी गड्डा वाला मौहल्ला थाना कम्पू ग्वालियर 10. दिलीप पुत्र कमल आयु 63 साल निवासी नाका चन्द्रबदनी, झांसीरोड जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस को मौके से सट्टा लेख की गई कुल 14 पर्ची, दो पेन व नगदी 7620/ रुपये मिले। आरोपी रौनक बाथम का यह कृत्य धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके पर सट्टा की 14 पर्ची, 02 पैन व नगदी 7620 रुपये व 04 मोबाइल को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना कम्पू में अप0क्र0 76/26 धारा 4(क) सट्टा एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।