05-Apr-2026


- ज्योतिबा फूले के विचारों को जन जन तक पहुंचायेगी भाजपा पटना, (ईएमएस)। महान समाज सुधारक एवं सत्यशोधक समाज के संस्थापक ज्योतिबा राव फूले की 199वीं जयंती भाजपा 11 अप्रैल को समारोह के रूप मे बिहार के सभी संगठनात्मक 52 जिलों मे मनायेगी। जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ज्योतिबा फूले जयंती समारोह कार्यक्रम का संयोजक भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार को बनाया है। कार्यक्रम के जरिये पार्टी महात्मा फूले के विचारों और आदर्शो को जन जन तक पहुंचायेगी। साथ ही कार्यक्रम को लें कर सभी जिलों मे भी कार्यक्रम संयोजक भी बनाये गये हैं। संतोष झा-०५ अप्रैल/२०२६/ईएमएस