भोपाल (ईएमएस) । बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 40 इलाकों में सोमवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें गेहूंखेड़ा, जवाहर चौक, न्यू मार्केट, टीटी नगर, बैरागढ़ चीचली, हिनोतिया, गौतम नगर, नारियलखेड़ा, टीला, अमराई समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक राजगालिया कॉलोनी, मैकेनिकल मार्केट एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बैरागढ़ चीचली, मीनाखेड़ी, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा, एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक न्यू मार्केट, 45 बंगलो एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हिनोतिया, निजामउद्दीन कॉलोनी, सागर स्टेट, सुख सागर कॉलोनी, सुचितानंद नगर, आसाराम चौराहा, गांधीनगर मार्केट, प्रताप वार्ड, धाकड़ चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक फॉरच्यून डिवाइन सिटी, बागली रोड, फॉरच्यून सेंतोजा, ईडन पार्क, प्रेस्डिसाइड हेरिटेज, हरिपुरम कॉलोनी, ओपेल हाइट्स, टीला, गौतम नगर, नारियलखेड़ा, पीपल चौराहा, नगर निगम कॉलोनी, प्रेम नगर, गणेश नगर एवं आसपास के इलाके। आशीष पाराशर/05अप्रैल2026