राज्य
05-Apr-2026


रांची(ईएमएस)।आर्चबिशप विंसेंट आईंद ईस्टर के अवसर पर लेप्रोसी रिहैबिलिटेशन केंद्र राधा रानी पहुंचे, जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों के लिए ईस्टर पर्व का मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु यीशु को शांति का राजा बताया।उन्होंने कहा कि ख्रीस्त की शांति ग्रहण कर हम एक एक दूसरे को भी शांति प्रदान करें। मिस्सा बलिदान की समाप्ति पर उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच मिठाई और भोजन का वितरण किया।इस अवसर पर फादर असीम मिंज, टीओआर के सेमिनेरियन, मिशनरीज सिस्टर्स ऑफ चैरिटी की धर्म बहनें, इलाजरत कुष्ठरोगी सहित अन्य उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/05अप्रैल/26