राज्य
इन्दौर (ईएमएस) रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा एडीजे स्तर के 67 जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अपर सत्र न्यायाधीश संतोष चौहान को इंदौर से आमला (मुल्ताई) पदस्थ किया गया है तो एडीजे सोमप्रभा चौहान आंबेडकर नगर महू से बैतूल ट्रांसफर की गई है। वहीं एडीजे ज्योति राजपूत डबरा (ग्वालियर) से इंदौर पदस्थ की गईं। एडीजे राजेंद्रकुमार पाटीदार देवास से इंदौर आए हैं। इसी तरह मनीष शर्मा को जबलपुर से इंदौर में एडीजे पदस्थ किया गया है। एडीजे नरेंद्रकुमार गुप्ता टीकमगढ़ से इंदौर स्थानांतरित किए गए हैं। आनंद पुरोहित/ 05 अप्रैल 2026