राज्य
05-Apr-2026
...


भगवान से संसार की सुख सुविधाएं मांगने वाला सबसे बड़ा भिखारी- विश्व सूर्य सागर महाराज भोपाल(ईएमएस)। श्री नेमिनाथ जिनालय झिरनों में प्रभु नेमिनाथ की भक्ति में लीन है श्रद्धालु, सिद्ध भक्ति के साथ श्री सिद्ध चक्र विधान में अनुष्ठान के प्रमुख पात्रों ने अरघ अर्पित किए। मूलनलायक भगवान नेमिनाथ का अभिषेक शांति धारा के साथ अनुष्ठान की क्रियाएं मंत्रोच्चार के साथ हुई। श्री नेमिनाथ भक्त मंडल के तत्वाधान में चल रहे अनुष्ठान में इंद्र इंद्राणियों ने श्री सिद्ध चक्र का पाठ करो गाते हुए प्रभु की भक्ति नृत्य द्वारा प्रमुख मंडल की परिक्रमा कर आराधना की। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि साध्य सागर, मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज के सानिध्य में हो रहे अनुष्ठान में श्रद्धालु भगवान सिद्ध की भक्ति में लीन है। आचार्य विद्या सागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज, आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण किया। मुनि श्री विश्व सूर्य सागर महाराज ने कहा- अनुष्ठान मनोरंज का साधन नहीं है, लोग भगवान से सांसारिक सुख सुविधा मांगने जाते हे सबसे बड़े भिखारी हैं। भगवान की भक्ति हमे स्वयं आत्मा से परमात्मा बना सकती है। प्रमुख पात्र मनोज एडवोकेट बबीता, हितेंद्र जैन अंजू, ध्वजा रोहन कर्ता मनीष जैन, श्री पाल मैना सुंदरी संजय मनीष, अनुष्ठान प्रमुख कुबेर दिव्य सौम्या चक्रवर्ती पंकज समता, महा यज्ञ नायक अनुभव प्रगति, राजेश सीमा, संजय समता, महावीर मनोज मीता, अंतविन संध्या विपिन मनीषा एम पी टी , अंशुल मेघा, पीयूष अलका, अंशुल मेघा, पंकज सुमन चाय, आशीष नीलम, अनिल रेखा, अशोक चंदन बाला, सराफ गुलशन मोना, राजीव अल्पना, पंकज प्रियंका, राजेश ज्योति, राजकीय मार विद्या सुनील सीमा, अमित सोनिका, संजय संजना, राजीव रानी, संजय ऊषा, आनंद अंकिता, अजय अनीता, जिनेश भावना ने मंडल पर अरघ अर्पित किए। अंशुल जैन / 05 अप्रैल, 2026