बालाघाट (ईएमएस). मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह 6 अप्रैल को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जल संरक्षण, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सिंह सुबह 10.30 बजे बंजर टोला से मलाजखंड के लिए प्रस्थान करेंगे, जो 10.50 बजे मलाजखंड पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बेल तालाब के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 11.30 बजे मलाजखंड से बालाघाट के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे बालाघाट स्थित अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री सिंह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाघाट के मैदान में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। शाम 4.30 बजे बालाघाट से गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से 6.10 बजे गोंदिया से राजधानी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भानेश साकुरे / 05 अप्रैल 2026