06-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक डाॅ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एक विमोचन समारोह में राष्ट्रीय कवि, श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के सभापति सत्यनारायण सत्तन द्वारा रचित कविताओं के संग्रह मन मालव का लोकार्पण हुआ। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर ने की। पुस्तक पर चर्चा समिति के शोध मंत्री डाॅ. पुष्पेन्द्र दुबे ने की तथा स्वागत भाषण समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर ने दिया। समारोह में मंच पर वीणा मासिक के संपादक राकेश शर्मा और समिति की साहित्य मंत्री डाॅ. पद्मा सिंह भी मौजूद रही। संचालन समिति के प्रचार मंत्री हरेराम बाजपेई ने किया। आभार वरिष्ठ आशु कवि प्रदीप नवीन ने माना । समारोह में अनेक साहित्य मनीषी और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। - आनंद पुरोहित/ 06 अप्रैल 2026