06-Apr-2026
...


बलौदाबाजार(ईएमएस)। जिले के कटगी क्षेत्र में एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। यहां स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी विकराल थी कि करीब 3 घंटे तक धधकती रही। इस दौरान दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स के लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ दूसरे कमरे में रखी नगदी रकम भी जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं कसडोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। - सत्यप्रकाश(ईएमएस)06 अप्रैल 2026