06-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। जहांगीरपुरी इलाके के रामलीला मैदान में रविवार शाम आपसी रंजिश में 17 वर्षीय युवक हस्मत की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक हस्मत जहांगीरपुरी का ही रहने वाला था। उस पर चार लोगों ने मिलकर चाकू से कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई हकीम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दिलशाद, इरफान, इमरान (तीनों शेख इशाक उर्फ इशाक प्रधान के बेटे) और रिजबुल (शेख इशाक का दामाद) ने मिलकर उनके भाई हस्मत पर जानलेवा हमला किया था। घटना की वजह दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। शिकायतकर्ता हकीम का मनवारा (शेख इशाक की बेटी) से पिछले पांच-छह वर्षों से दोस्ती थी। हकीम की 2024 में सानिया नाम की महिला से शादी हो चुकी थी। इसके बावजूद उसकी मनवारा से दोस्ती जारी रही, जिससे दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया। ईद के मौके पर मृतक हस्मत की पत्नी आसिया को मनवारा (रिजबुल की पत्नी) ने गाली-गलौज की थी। इस घटना पर हस्मत आरोपी पक्ष के घर पहुंचा और झगड़ा हो गया। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी पक्ष ने हस्मत को रामलीला मैदान में घेरकर चाकू से हमला कर दिया। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/अप्रैल /2026