नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हसमत के रूप में हुई है। हसमत को गंभीर हालत में बीजेआरएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हसमत के रूप में हुई है। हसमत को गंभीर हालत में बीजेआरएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 5 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान में हसमत पर दिलशाद, इरफान, इमरान और रिजबुल ने मिलकर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में हसमत को कई चाकू लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह हत्या दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है। बताया गया कि मृतक का भाई हकीम पिछले 5-6 साल से मनवारा (आरोपी पक्ष के परिवार की लड़की) के साथ दोस्ती में था। हालांकि, 2024 में उसकी शादी किसी और महिला से हो गई, लेकिन संबंध जारी रहने से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा। ईद के मौके पर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि मृतक हसमत की पत्नी आसिया के साथ गाली-गलौज की गई। इस घटना के बाद हसमत आरोपी पक्ष के घर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। तभी से आरोपी परिवार रंजिश रखे हुए था। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को मौका देखकर आरोपियों ने रामलीला मैदान में हसमत को घेर लिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में 6 अप्रैल को एफआईआर नंबर 201/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और आपसी विवादों को न बढ़ाने की अपील की है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/अप्रैल /2026