नई दिल्ली (ईएमएस)। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आग लगने के बाद मकान को कितना नुकसान हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मकान के आगे एक मोटरसाइकिल भी खड़ी है जो कि आग की चपेट में आने से बच गई। दिल्ली के आदर्श नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अज्ञात युवकों ने एक मकान पर आग लगाने की कोशिश की। घटना का वीडियो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो अज्ञात युवक सुनसान गली में एक घर के बाहर खड़े हैं। इस दौरान वे मकान पर ज्वलनशील पदार्थ डालते हैं और घर को आग के हवाले कर देते हैं। जैसे ही आग लगती है दोनों वहां से भाग जाते हैं। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/अप्रैल /2026