राज्य
06-Apr-2026


* एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा, 2 गंभीर रूप से घायल, इलाके में शोक और आक्रोश पोरबंदर (ईएमएस)| शहर में एयरपोर्ट रोड के पास आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में और रॉन्ग साइड से आ रहे एक बुलेट चालक ने सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भयानक दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन होनहार युवकों की मौके पर और उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है। रॉन्ग साइड ड्राइविंग की लापरवाही ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए, जिससे स्थानीय लोगों में शोक के साथ-साथ गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है। सतीश/06 अप्रैल