व्यापार
06-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 44 पैसे की तेजी के साथ ही 92.96 पर बंद हुआ। आज सुबह रुपया शुरुआती कारोबार में 33 पैसे बढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.85 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, डॉलर के मजबूत होने और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.13 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 33 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े कदमों के बाद रुपये में गुरुवार को कई वर्षों की सबसे बड़ी एकदिवसीय तेजी दर्ज की गई और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 152 पैसे मजबूत होकर 93.18 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 100.17 पर रहा। ईएमएस 06 अप्रैल 2026