कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां उड़ा ले गए चोर भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश की राजनीति के केंद्र में रहने वाले मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी की वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह चोरी बंगले के बाहर बने स्टोर रूम में हुई। चोर वहां से कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां चोरी कर फरार हो गए। ये सभी सामान मंत्री के लिए खास महत्व रखते थे। इस घटना ने न सिर्फ एक मंत्री के घर की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि चोर बेखौफ अंदाज़ में वारदात को अंजाम देकर निकल गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस बंगले की सुरक्षा में गार्ड तैनात हों, वहां इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता है। यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध का संकेत माना जा रहा है। घटना के बाद सुरक्षा गार्ड ने टीटी। नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की इस घटना के बाद आम लोगों के बीच भी चिंता का माहौल है। जब एक मंत्री का बंगला सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजमी है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विनोद उपाध्याय / 06 अप्रैल, 2026