राज्य
07-Apr-2026


भोपाल(ईएमएस)। भोपाल में जनगणना कार्य के दौरान तकनीकी समस्या सामने आई है। पिछले तीन दिनों से जनगणना पोर्टल बंद होने के कारण घरों की एंट्री नहीं हो पा रही है। इससे सर्वे का काम प्रभावित हो गया है और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 1 मई से जनगणना की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले चरण में शहर को छोटे-छोटे ब्लॉकों में बांटकर कार्य शुरू हुआ। प्रत्येक ब्लॉक में 200 से 250 घर शामिल किए गए हैं। कर्मचारियों को घर-घर जाकर जानकारी जुटाने के बाद पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री करनी है, लेकिन पोर्टल बंद होने से डेटा अपलोड नहीं हो पा रहा है। नगर निगम को जनगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई है और निगम आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या जल्द दूर कर ली जाएगी, ताकि सर्वे कार्य समय पर पूरा हो सके। नंदिनी परसाई/7 अप्रैल 2026