जबलपुर, (ईएमएस)। राम आयेंगे..., कान्हा आन पडी मैं तेरे द्वार.., सत्यम शिवम सुंदरम... , देख तेरे संसार की हालत..., साँसों का क्या भरोसा.... कुछ ऐसे ही भक्ति पूर्ण भजनों से दत्त मंदिर स्थित अनुसुईया हॉल भक्ति रस में सराबोर हो गया। अवसर था ममत्व संगीत समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या “सुरों में साधना” के आयोजन का इस कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था के संयोजक दीपक पचौरी ने सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित संगीत प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं भजन के साथ हुआ, उसके बाद प्रसाद वितरण भी संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आर के कांबले, प्रभात नवाते, नेत्रहीन सूरज प्रसाद रजक, रेखा धाकड़, दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, कमलेश सोनी, कौशिक सेन गुप्ता, डॉ आज्ञा मिश्रा, किशोर थामने , सुषमा पाठक, सुनीता जायसवाल, अमरजीत मल्होत्रा, मंजू झारिया, जय प्रकाश चौहान, यामिनी शुक्ला, रंजना गुप्ता, विजय जाटव, रानी मिश्रा, रजनी राजपूत, मोहन ताम्रकार, मंजू चतुर्वेदी, पराग थामने, पूर्णिमा अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, साक्षी सराफ, एच के सायलवार ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ जितेन्द्र जामदार, के के शुक्ला, राजेश पाठक, अखिलेश सेठ, हरिओम हजारी एवं सैंकड़ों की संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा थामने, सिद्धेश्वरी सराफ ने किया। - सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 04.07