क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर पुलिस ने गत रात भ्रमण के दौरान देवरीकला में मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 626 ग्राम गांजा जब्त किया है| जब्त गांजे की कीमत लगभग 31 हजार 300 रूपये बताई गई है| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात भ्रमण के दौरान देवरीकला में गांजा बेचने की फिराक में खड़े देवरीकला पनागर निवासी 45 वर्षीय हरिलाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर उसके पास से 626 ग्राम गांजा जब्त किया है| पुलिस ने आरोपी कुशवाहा के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 04.55