जबलपुर, (ईएमएस)। गढ़ा थाना अतंर्गत बजरंग नगर मेडिकल सेंट्रल बैंक के पास गढ़ा में आपस में लड़ रहे पति पत्नी की शिकायत मकान मालिक से करना एक युवक को महंगा पड़ गया| पति पत्नी के परिचितों ने मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम में पानी सप्लाई का प्राईवेट काम करने वाला बजरंग नगर मेडिकल सेंट्रल बैंक के पास गढ़ा निवासी 37 वर्षीय प्रद्धुत वराठ किराए के मकान में रहता है जहां पर अन्य लोग भी किराए से रहते हैं| गत रात लगभग 11.30 बजे किराएदार नीतू कोरी एवं उनका पति आपस में झगड़ा कर रहे थे, तभी उसने मकान मालिक को फोन लगाकर झगड़े की जानकारी दी| कुछ देर बाद नीतू के परिचित के विशाल ठाकुर एवं मोनू कोरी आ गये और उसके साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट कर दी| विशाल ठाकुर और मोनू ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026