गाजियाबाद (ईएमएस)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की सोसाइटी में मंगलवार सुबह 16वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की सोसाइटी में मंगलवार सुबह 16वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने समझाकर करीब चार घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कनावनी निवासी लड़की मंगलवार सुबह अपने पिता के साथ जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसाइटी पहुंची थी। पिता सोसाइटी में गाड़ियां और कपड़े धोने का काम करते हैं। सुबह करीब साढ़े छह बजे पिता गाड़ियां धो रहे थे। तभी लड़की ने शौचालय जाने की बात कहकर वहां से चली गई। कुछ देर बाद सोसाइटी के सी टावर से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/ अप्रैल /2026