:: गोपाल बंसल बनाए गए मुख्य चुनाव अधिकारी; वर्ष 2026-27 के लिए चुनी जाएगी नई टीम :: इंदौर (ईएमएस)। अग्रवाल समाज की प्रमुख संस्था अग्रवाल परिषद के आगामी कार्यकाल के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। परिषद की वार्षिक साधारण सभा और वर्ष 2026-27 के लिए संचालक मंडल के चुनाव शनिवार, 18 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। चुनावी सरगर्मियों के बीच यह महत्वपूर्ण बैठक एम.जी. रोड स्थित टी.आई. मॉल के समीप एक निजी रेस्टोरेंट में शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी। परिषद के अध्यक्ष मनीष खजांची, सचिव राजेश नागोरी एवं राजेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ सदस्य गोपाल बंसल को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है। साधारण सभा के दौरान परिषद के पिछले वर्ष के आय-व्यय पत्रक (बैलेंस शीट) का प्रस्तुतीकरण होगा और आगामी वर्ष के लिए ऑडिटर के मनोनयन पर मुहर लगेगी। चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद नवनिर्वाचित संचालक मंडल का स्वागत किया जाएगा और समाज हित की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। प्रकाश/07 अप्रैल 2026