क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


- कंपोजिट विद्यालय शाहपुर चौसा में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने घर घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। - शशि भूषण दुबे कंचनीय/ पंकज कुमार मीरजापुर (ईएमएस)। विकास खंड सिटी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शाहपुर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शत् प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। जिसमें विद्यालय के स्टाफ ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया। इस दौरान राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती शीला सिंह ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे बच्चों को विद्यालय भेजने का आग्रह किया, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालय का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ईएमएस/मोहने/ 06 अप्रैल 2026