क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


- जिलाधिकारी ने विधायको के साथ जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल की बैठक कर की समीक्षा मीरजापुर (ईएमएस)। 7 अप्रैल।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां शुचिस्मिता मौर्या, छानबे रिंकी कोल के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल की समीक्षा बैठक आहूत की गई। विधायको के द्वारा क्षतिग्रस्त व जिन ग्रामो में पेयजल आपूर्ति अभी तक नही हुआ है के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी एवं सभी कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त उन सभी पाइप लाइनो को दुरूस्त कराएं व जिन ग्राम पंचायतो में कार्य रहा है अथवा कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है उन सभी स्थानो पर मैन पावर बढ़ाते हुए कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। मा0 विधायकगणो ने अधिशायी अभियंता जल निगम ग्रामीण/शहरी व कार्यदायी संस्थाओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के समय पेयजल बाधित हुई जो सम्बन्धि अधिकारी व कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यों के दौरान पाइपलाइन के नुकसान तथा ग्रामों में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जहाँ-जहाँ पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है, वहाँ मानक के अनुसार कार्य हुआ है या नहीं, इसकी जांच कराई जाए तथा दोषी संस्था/विभाग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी ग्रामों में शत-प्रतिशत एवं नियमित (सुबह-शाम) पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें, यदि किसी अन्य विभाग (जैसे पीडब्ल्यूडी/सीवर आदि) द्वारा पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया जाता है, तो उसकी मरम्मत संबंधित विभाग द्वारा ही कराई जाएगी। उन्होंने माइनर सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए डैम में पेयजल हेतु पर्याप्त जल उपलब्धता बनाए रखें, जिन ग्रामों को डीपीआर में सम्मिलित किया गया है, वहाँ पर जलापूर्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। जिन ग्रामों को डीपीआर में सम्मिलित नहीं किया गया है, उनकी सूची तैयार कर पृथक रूप से सूचना उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने एवं जनसामान्य को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा रैमकी बाबा एजेंसी व मेघा एजेंसी के द्वारा शत प्रतिशत कार्य नहीं कराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन एजेंसियो जितने ग्राम पंचायतो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है उनमें शत प्रतिशत पेयजल आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जहां अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है उनकी सूची उपलब्ध कराते हुए मैनपावर बढ़ाते हुए कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अधिशायी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि पुरानी योजनान्तर्गत पेयजल आपूर्ति की जा रही थी यदि उनमें यदि कोई तकनीकी खराबी हो तो उसे ग्राम पंचायत के माध्यम से सही कराकर पेयजल आपूर्ति कराना सुनिश्चत करें। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाको पर ब्लाक स्तरीय गोष्ठी कराएं उन गोष्ठियो में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व कार्य संस्था के प्रतिनिधि को बुलाकर यदि उस ब्लाक में कोई समस्या है तो उसका निदान कराएं। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को निर्देशित करते हुए कहा कि किन-किन एजेंसियो द्वारा कितना कार्य हुआ है उन सभी कार्यो का परीक्षण भी करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता ग्रामीण, शहरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव, ०७ अप्रैल, २०२६