राज्य
07-Apr-2026


गाजियाबाद (ईएमएस)। यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला चिरोडी मार्ग निठौरा गांव के सामने मंगलवार दोपहर माल वाहक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल बाइक सवार दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मर्तकों की पहचान राकेश (48) पुत्र रामपाल निवासी गांव अफजलपुर निस्तौली और धर्मवीर (52) पुत्र फन्ना निवासी महल कॉलोनी बंथला के तौर पर हुआ है। घटना के दौरान बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जितेन्द्र 07 अप्रैल 2026