गुना (ईएमएस)। जिले की कृषि उपज मंडी में 06 अप्रैल 2026 को फसल विक्रय हेतु आए किसानों से जुड़े प्रकरण को प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत पत्र के आधार पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन को निर्देशित किया गया है कि प्रकरण में उल्लेखित सभी बिंदुओं की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें। जांच के दौरान प्रदर्शन के दौरान की परिस्थितियां, तथा पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता जैसे पहलुओं का विशेष रूप से परीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए हैं कि जांच उपरांत तथ्यात्मक प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीताराम नाटानी