राज्य
07-Apr-2026
...


विश्व शांति के लिए जीतो के तत्वाधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों के साथ अनेक सामाजिक संगठन करेंगे नवकार मंत्र का पाठ भोपाल(ईएमएस)। विश्व शांति मानव कल्याण और सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ नवकार महामंत्र का जाप जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन जीतो के तत्वाधान में 9 अप्रैल को संपूर्ण भारत सहित विश्व के 108 देशों में एक साथ होगा। भोपाल में जवाहर चौक जैन मंदिर परिसर में आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य मुनि संभव सागर महाराज के सासंघ सानिध्य में प्रातः 7.30 से 9.30 तक होगा। राजधानी दिल्ली में मुख्य अतिथि ग्रह मंत्री अमित शाह होंगे। जीतो अध्यक्ष डॉ प्रशांत जैन, सचिव वैभव चौधरी सी ए ने बताया प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठन को जीतो ने आमंत्रित किया है। विश्व शांति के महा अनुष्ठान में सभी से शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. यादव ने सभी से आग्रह किया है। अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के साथ गणमान्य नागरिक भी विश्व कल्याण जगत में प्रेम, वात्सल्य, शांति की कामना के साथ नवकार महा मंत्र का पाठ करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ प्रशांत जैन, सचिव वैभव चौधरी सी ए, सुनील जैन 501, मनोज पारेख, महिला विंग की प्रतिभा टोंग्या, पूजा जैन मौजूद थे। अंशुल जैन/ 07 अप्रैल, 2026