क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


- एल एंड टी कंपनी का कर्मचारी बताकर आरोपी ने चोरी की थी रेलवे ब्रिज कंस्ट्रक्शन साइड से मशीन चोरी - खरीदने वाला था मशीन को बांग्लादेश में बेचने की फिराक में भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की जीआरपी ने भोपाल रेलवे ब्रिज कंस्ट्रक्शन साइड से चोरी की गई सर्वे मशीन को तीन राज्यों की खाक छानने के बाद आखिरकार से बरामद करते हुए चोरी करने वाले और उसे खरीदने वाले सहित कोलकत्ता निवासी दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 4 लाख 15 हजार कीमत की मशीन जप्त की है। कार्यवाही के लिये पुलिस टीम को हाथ लगे सुरागो के आधार पर कटक (उडीसा),कलकत्ता (बेस्ट बंगाल) और गुवाहाटी(असम) तक दबिश देने जाना पडा। मशीन चोरी करने वाला आरोपी खुद का एल एंड टी कम्पनी का एम्प्लॉय बताकर साइड पर आया था। वहीं उसे खरीदने वाला आरोपी उस मशीन को बांग्लादेश बेचने के फिराक में था। आरोपी आर्थिक तंगी से परेशान होकर भोपाल आया था, यहॉ मोका पाकर सर्वे मशीन चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी निरी. जहीर खान से मिली जानकारी के अनुसार बीती 19 फरवरी 26 को फरियादी अजमेर सिंह निवासी खुरई जिला सागर हाल पता सुपर्वाइज़र रेलवे ब्रिज निर्माण शेड निशातपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की निर्माणधीन साइड से साइड डइंजीनीयर के अवकाश पर जाने के बाद वहॉ रखे टोटल सर्वेलाइ का मशीन के बॉक्स से अज्ञात बदमाश मशीन निकाल कर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर आरोपी की पहचान जुटाने के लिये विशेष टीम गठित की। टीम ने मशीन निर्माता कंपनी लाइका से संपर्क कर मशीन के उपयोग करने सहित उसके खरीदने बेचने के संबध में जानकारी ली। तकनीक आधार पर टीम को चोरी गई मशीन के उडीसा राज्य के कटक में मशीन सुधारने वाले सनोज साहू को बेचने की कोशिश करने की जानकारी लगी। पुलिस वहॉ पहुचीं आगे की पूछताछ पर बेचने वाले व्यक्ति के इनपुट के आधार पर वेस्ट बंगाल राज्य के कलकत्ता में खरीददार संदीप पिता अमल कुमार शाह (53) निवासी वाल्टीकूडी कोलकाता से पूछताछ पर उसने बताया की उसने मशीन सुमन राय निवासी कोलकता से कम पेसो में खरीदकर गुवाहाटी असम में किराए से चलाने दी है। टीम ने उसे असम से बरामद कर मुख्य आरोपी सुमन राय पिता सुशील राय निवासी राम कालोनी थाना उत्तरपाड़ा कोलकाता को तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया की उपरोक्त मशीन भोपाल जाकर निर्माण साइड से आर्थिक तंगी और काम न मिलने के कारण मोका पाकर चोरी कर लाया था। वह मशीन उसने एक लाख 45 हजार में संदीप शाह को बेच दी थी। मामले में जीआरपी ने दोनों आरोपियो के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर माल को जप्त करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।| - इस टीम ने की तीन राज्यो में खोजबीन मामले के खुलासे में निरी. जहीर खान, उनि.मिथलेश भारद्वाज, प्र आर राजेश शर्मा, अनिल सिंह थाना जीआरपी भोपाल एवं जीआरपी कंट्रोल रूम भोपाल से आर. तरुण सिंह की सराहनीय भूमिका रही है। जुनेद / 7 अप्रैल