2028 में पीडीए के दम पर पलटेंगे मध्य प्रदेश की सत्ता, सपा कार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति। भोपाल (ईएमएस) । प्रदेश की भाजपा सरकार अंबेडकर जयंती के नाम पर केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है। समाजवादी पार्टी के फिरोजाबाद से सासंद अक्ष्य यादव ने मंगलवार को प्रदेश सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए यह बात कही। बैठक म एटा सांसद देवेंद्र शाक्य ने भी उपस्थित रहे। अक्षय यादव ने कहा कि भाजपा नए कानूनों की आड़ में बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने की गहरी साजिश रच रही है। दिखावे की अंबेडकर जयंती मोहन यादव कैबिनेट द्वारा 8 से 14 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती को साप्ताहिक उत्सव के रूप में मनाने के फैसले पर तंज कसते हुए अक्षय यादव ने कहा, एक तरफ भाजपा संविधान की मूल भावना को चोट पहुंचा रही है और दूसरी तरफ अंबेडकर जयंती के नाम पर केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है। जनता अब इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। -2028 के लिए पीडी फॉर्मूला तैयार सांसद अक्षय यादव ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडी) विचारधारा के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब देने के लिए सपा का संगठन अब जमीनी स्तर पर तैयार है। -गांव-गांव पहुंचेगा संगठन प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें और भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। बैठक में एटा सांसद देवेंद्र शाक्य ने भी संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया।