इन्दौर (ईएमएस) भीषण गर्मी और शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ रही पानी की परेशानियों के बीच इंदौर नगर निगम के इंजिनियर और कर्मचारियों की लापरवाही से जलसंकट की स्थिति बनने का सनसनीखेज खुलासा हुआ। निगम कर्मियों की लापरवाही के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब विगत कई दिनों से पानी की समस्या से परेशान निगम वार्ड क्रमांक 04 और वार्ड 06 के रहवासियों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर उतर आएं और क्षेत्र में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि एक ओर तो उनकी क्षेत्र में पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही वहीं कुछ इलाकों में जरूरत से ज्यादा सप्लाई की जा रही है। हंगामा और विवाद बढ़ने पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब इस निगम कर्मियों की सनसनीखेज गैरजिम्मेदार लापरवाही का पता चला और अधिकारियों ने गलती मानता उसे ठीक किया जिसके बाद क्षेत्र में पर्याप्त पानी सप्लाई हुआ। मामला नगर निगम वार्ड क्रमांक 4 की परिहार कॉलोनी और वार्ड क्रमांक 6 की धर्मराज कॉलोनी का है। जहां विगत कई दिनों से पानी की परेशानी से वार्डवासी त्रस्त थे जबकि क्षेत्र में पाइपलाइन भी नई डाली गई थी। और इस नई पाइपलाइन के डालने में ही निगम के नासमझ और निकम्मे इंजिनियरों की लापरवाही वार्डवासियों की पानी की परेशानी का कारण बन गई। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों को जांच के दौरान पता चला कि जिस लाइन से धर्मराज कॉलोनी में पानी सप्लाई होना था, उसे नई पाइपलाइन से जोड़ा ही नहीं गया था। निगम कर्मचारियों ने लाइन को अधूरा छोड़ दिया था, जिसके कारण तीन कॉलोनियों में लंबे समय से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही थी। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके टीम बुलवाकर खुदाई कर लाइन को जोड़ व्यवस्था सुधारने की कोशिश शुरू की। पार्षद संध्या यादव के अनुसार धर्मराज कॉलोनी में बीएसएफ टंकी से पानी सप्लाई होता है, लेकिन लंबे समय से यहां पानी नहीं पहुंच रहा था। इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण धर्मराज कॉलोनी, भोलेनाथ कॉलोनी और नयापुरा क्षेत्र के लोग गंभीर जलसंकट झेल रहे थे। दूसरी ओर परिहार कॉलोनी में सामान्य से ज्यादा पानी पहुंच रहा था और कई जगह दो बार सप्लाई हो रही थी। निगम कर्मचारियों की इस लापरवाही के उजागर होने के बाद कार्रवाई करते लाइन को जोड़ पानी सप्लाई की व्यवस्था सुचारू की गई है। इसे हिंदी में प्रतीकात्मक कार्टून बनाकर दे और कुछ भी न लिखे