हाथरस (ईएमएस)। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने और उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 11 अप्रैल को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सासनी रुदायन रोड स्थित सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय, अंबेडकर पार्क में आयोजित होगी।यह कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति, सासनी तथा दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया का सहयोग रहेगा।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता 11 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगी और प्रतिभागियों को चार वर्गों में विभाजित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को चार्ट पेपर पर अपनी कला का प्रदर्शन करना होगा।आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों से जोड़ना और उनकी रचनात्मकता को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 18 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।समिति ने अधिक से अधिक छात्रों से भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और प्रेरणादायक विचारों से जुड़ सकें। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 07 अप्रैल 2026