हाथरस (ईएमएस)। सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञान प्रचारक नेहा ओझा उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत गांव में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता रैली निकालकर की गई। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में नेहा ओझा ने बताया कि स्वास्थ्य का सीधा संबंध स्वच्छता से है, जो व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर जरूरी है। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता के आठ चरणों पर प्रकाश डाला और सामाजिक स्वच्छता के अंतर्गत हरे और नीले कूड़ेदान के उपयोग पर जोर दिया।विमलेश सिंह ने कहा कि जब व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होता है, तभी उसे पूर्ण रूप से स्वस्थ माना जाता है। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में वर्ष 1950 से हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट” रही।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अमृता, विमल, प्रशांत, वंश, हर्षित और लवकुश को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन संगोष्ठी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देशभर से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में प्रीती सेंगर, ज्योति सेंगर, राजकुमार सहित कई लोगों का सहयोग रहा, जबकि तकनीकी सहयोग भुवनेश प्रताप सिंह ने प्रदान किया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 07 अप्रैल 2026