राज्य
07-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। सासनी कस्बा में 12 अप्रैल, रविवार को श्री अक्रूरजी महाराज की 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार करने को लेकर वार्ष्णेय युवा संगठन की बैठक चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निशांत वार्ष्णेय उर्फ बंटू को संगठन का अध्यक्ष, यशु वार्ष्णेय को महामंत्री और यश वार्ष्णेय उर्फ कुश को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय और मार्गदर्शक नीरज वार्ष्णेय की अध्यक्षता में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।अध्यक्ष निशांत वार्ष्णेय ने बताया कि 22वीं शोभायात्रा का उद्घाटन वार्ष्णेय युवा संगठन सासनी के संरक्षक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय द्वारा किया जाएगा।बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन की ओर से कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा भी की गई। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 07 अप्रैल 2026