हाथरस (ईएमएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कमेटी का पुनर्गठन किया है। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय कमेटी के साथ पार्टी नेतृत्व की मंशा पूरी करना संभव नहीं है, इसलिए सक्रिय और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।नवगठित कमेटी में पुराने सक्रिय चेहरों के साथ नए जुझारू कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। कमेटी में अमित कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह को प्रभारी कार्यालय, रोहित कुमार सिंह को प्रभारी सचिव और हबीब मलिक को प्रवक्ता बनाया गया है।इसके अलावा 8 उपाध्यक्ष के रूप में मुन्नी देवी, भूपेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश कर्दम, डॉ. मुमिन खान, प्रेम कुमार पप्पू, धर्मेंद्र गांधी, डॉ. प्रमोद कुमार और अखिलेश गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 14 महासचिव में सरोज देवी, योगेश बाबू, विनोद कुमार शर्मा, शीलेंद्र यादव, ठाकुरदास, श्रीकृष्ण शर्मा, संजीत कुमार एडवोकेट, सरताज खान, नंद किशोर नंदू, जुनैद खान, विश्वास सारस्वत, देवानंद कुशवाहा, रवि कुमार और हैदर अली शामिल हैं।इसके साथ ही 16 सचिवों में डॉली कुशवाहा, वसीम भाई, गगन पारासर, पुनीत अग्रवाल, हेमंत कुशवाहा, चांद खान, ईश्वरी प्रसाद, डॉ. अब्दुल कादिर, राजकुमार, प्रिंस कर्दम, राजेश कुशवाहा, दीपक चौधरी, विमल कुमार गौतम, रवि कुमार माहौर, संगीत कुमार और विमल बाबू को दायित्व सौंपा गया है।अध्यक्ष ने नवगठित कमेटी से अपेक्षा जताई है कि सभी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 07 अप्रैल 2026