इन्दौर (ईएमएस) सामाजिक सेवा कार्य और हैंडलूम उद्योग के विकास के लिए शहर के हथकरघा बुनकरों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य के साथ विमेंस ग्रुप फिक्की फ्लो इंदौर चेप्टर की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर अन्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते ग्रुप की चेयरपर्सन वंदना गुजराती ने कहा कि इस वर्ष संगठन महिलाओं के साथ ही समाज हितों में कार्य करेगा। इसकी रूपरेखा नई कार्यकारिणी ने तैयार कर ली है। जिसके अनुसार संस्था ने एक गांव को गोद लेने का निर्णय लिया या है और उस गांव की स्थितियां बेहतर करने, पानी से लेकर शिक्षा तक सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा इस वर्ष सोशलकाज की दिशा में शहर के हथकरघा और बुनकरों को मंच प्रदान करने के लिए महेश्वर के साथ ही नीमच की नांदनाकला की बुनाई को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा जिसके लिए देश के जाने-माने डिजाइनर्स से चर्चा की जा रही है ताकि वे बुनकरों को नई दिशा देने और आगे बढ़ाने में मददगार बन सकें। - आनंद पुरोहित/ 08 अप्रैल 2026