राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली। मंगलवार को तेज हवा और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई, जो तीन साल में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन रहा अधिकतम 28.8 डिग्री सेल्सियस। इससे राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। आलम यह रहा कि मंगलवार 7 अप्रैल का दिन तीन सालों के दौरान अप्रैल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम 28.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह अप्रैल माह में 2023 के बाद सबसे कम है। इससे पहले एक अप्रैल 2023 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026