राज्य
08-Apr-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने मध्‍यप्रदेश शासन, वित्त विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 4.1/ 2026/ नियम/ चार, दिनांक 2 अप्रैल, 2026 के अनुरूप एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्मिकों को दिनांक 1 जुलाई 2025 से सातवें वेतनमान के अंतर्गत 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया है। उल्लेखनीय है कि पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्मिकों को 1 जनवरी 2025 से सातवें वेतनमान में 55 प्रतिशत की दर महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्मिकों को उपर्युक्तानुसार मंहगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ अप्रैल 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा। 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान छह समान किश्तों में क्रमशः माह अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा। पावर मैनेजमेंट कंपनी के जो कार्मिक दिनांक 01 जुलाई, 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में सेवानिवृत या मृत हो गए हैं, उन्हें या नामांकित सदस्य को एरियर की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। सुनील साहू / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 04.46