08-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) बताया जा रहा हैं की कोरबा शहर में मनोरंजन का माहौल बनने वाला है। सिंधी भाषा की कॉमेडी फिल्म “BYO CHA KHAPE?” का विशेष प्रदर्शन 14 अप्रैल मंगलवार को किया जाएगा। यह फिल्म दर्शकों को हल्के-फुल्के अंदाज में भरपूर हंसी देने का वादा करती है। पोस्टर में कलाकारों के मजेदार एक्सप्रेशन से साफ है कि फिल्म कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर है, जो परिवार के साथ देखने के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। इस विशेष फिल्म का प्रदर्शन निहारिका टॉकीज, कोरबा में शाम 6:30 बजे रात और रात 9:30 बजे किया जाएगा। इसके लिये सागर मखीजा : 93027-66987, रवि लालवानी : 93000-08110, विकास रोहरा : 74898-63055 से संपर्क किया जा सकता हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस फिल्म का आनंद लें। यह शो खास तौर पर सिंधी समाज के साथ-साथ सभी दर्शकों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। 08 अप्रैल / मित्तल