रांची(ईएमएस)।मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा हो गया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही लूटे गए चांदी के जेवरात को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।गौरतलब है कि मंगलवार की शाम 6 बजकर 35 मिनट में लुट हुई थी। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी दुकान में दाखिल हुए।दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर वहां मौजूद कर्मियों को डराया-धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने दुकान से लगभग एक किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे दस हजार रुपये नगद लूट लिए।