सरायकेला(ईएमएस)।सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के तेलीसाई निवासी रंजन कुमार साहू(53) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के वक्त मृतक घर में अकेला था।घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सरायकेला थाना की पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे के बीच की बताई जा रही है।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक मसाला व्यापारी था।सरायकेला के डेली मार्केट में उसकी मसाले की दुकान थी.उसके दो बच्चे हैं।वह प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने जाता था।बुधवार को वह बच्चों को लाने के लिए अपनी पत्नी को भेज दिया और सीलिंग के हुक में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।उसकी पत्नी जब बच्चों को लेकर घर लौटी तो पति को फंदे से लटका पाया।पति को फंदे से लटका देख वह रोने चिल्लाने लगी।उसके रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।भीड़ से ही कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।फिलहाल मृतक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।घटना पर पुलिस की ओर से कोई घटना के स्पष्ट कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कर्मवीर सिंह/08अप्रैल/26